अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने लाने और कार्रवाई करने को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर दबाव बना रही है। बुधवार को हरिद्वार पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया।
उन्होंने कहा कि अंकिता के माता पिता ने पुलिस को वीआईपी का नाम लिखकर दे दिया है। अब सरकार अगर इस दोष से मुक्त होना चाहती है और अंकिता के लिए न्याय चाहती है तो जल्द से जल्द वीआईपी पर केस दर्ज करे और उसका नाम सामने लाए।