फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट पर अब जांच का शिकंजा, इन सवालों के जवाब तलाशेगी जांच कमेटी

Tue, 27 Sep 2022 07:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट की वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रिजॉर्ट सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया गया है। राजाजी नेशनल पार्क के पास होने की वजह से वन भूमि पर अतिक्रमण की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता हत्याकांड से सवालों के निशाने पर आए वनंत्रा रिजॉर्ट की वैधता की जांच को लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी को 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है।

विज्ञापन


हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट की वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रिजॉर्ट सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया गया है। राजाजी नेशनल पार्क के पास होने की वजह से वन भूमि पर अतिक्रमण की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। इसके साथ ही रिजॉर्ट के लिए दी जा रही अनुमति को लेकर भी तमाम तरह के सवाल हैं।

Ankita Murder Case: पटवारी वैभव प्रताप सस्पेंड, गुमशुदगी की खबर के बाद भी किसी को नहीं दी जानकारी
विज्ञापन


इन तमाम शिकायतों, आरोपों और सवालों के बीच पौड़ी के जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है, जिसमें राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को भी रखा गया है। कमेटी को मौके पर जाकर रिजॉर्ट की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इन सवालों के जवाब तलाशेगी जांच कमेटी

- क्या रिजॉर्ट के लिए राजस्व व वन भूमि पर अतिक्रमण तो नहीं हुआ।
- रिजॉर्ट संचालित करने के लिए क्या जरूरी स्वीकृतियां ली गईं।
- रिजॉर्ट चलाने के लिए जरूरी मानकों का पालन किया गया या नहीं।
- रिजॉर्ट में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा विवरण, वे कब से तैनात हैं।
- रिजॉर्ट में एहतियात और सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय किए गए थे या नहीं।
- बिजली पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अनुमतियां ली गईं या नहीं।

रिजॉर्ट की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है। कमेटी से 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। कमेटी सभी पहलुओं की जांच करेगी।
- डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी, पौड़ी

रिजॉर्ट की कड़ाई से जांच होनी चाहिए। जब रिजॉर्ट के लिए भूमि बेची जाए तो सरकार को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। पहली ईंट लगाने से पहले ही हमें यह देखना होगा कि रिजॉर्ट वैध है या अवैध।
- ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा, उत्तराखंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें