अंकिता हत्याकांड से सवालों के निशाने पर आए वनंत्रा रिजॉर्ट की वैधता की जांच को लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी को 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है।
- क्या रिजॉर्ट के लिए राजस्व व वन भूमि पर अतिक्रमण तो नहीं हुआ।
- रिजॉर्ट संचालित करने के लिए क्या जरूरी स्वीकृतियां ली गईं।
- रिजॉर्ट चलाने के लिए जरूरी मानकों का पालन किया गया या नहीं।
- रिजॉर्ट में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा विवरण, वे कब से तैनात हैं।
- रिजॉर्ट में एहतियात और सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय किए गए थे या नहीं।
- बिजली पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अनुमतियां ली गईं या नहीं।
रिजॉर्ट की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है। कमेटी से 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। कमेटी सभी पहलुओं की जांच करेगी।
- डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी, पौड़ी
रिजॉर्ट की कड़ाई से जांच होनी चाहिए। जब रिजॉर्ट के लिए भूमि बेची जाए तो सरकार को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। पहली ईंट लगाने से पहले ही हमें यह देखना होगा कि रिजॉर्ट वैध है या अवैध।
- ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा, उत्तराखंड