फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस: आज उत्तराखंड बंद...दिखा मिला जुला असर, सिटिंग जज की निगरानी में CBI जांच की मांग

Sun, 11 Jan 2026 10:54 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने के लिए विपक्षी पार्टियां और तमाम सामाजिक संगठन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार ने इसकी संस्तुति कर दी है, लेकिन संगठन सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। इसलिए आज उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के साथ कुछ संगठनों की ओर से किए गए प्रदेश बंद का मिला जुला असर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार बंद रहे, जबकि शहरी क्षेत्रों में बंद का खास असर नहीं दिखा। अधिकतर जिलों में राजनीतिक दलों और संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर खुलीं दुकानों को बंद कराने का प्रयास भी किया, हालांकि कुछ देर बाद दुकानें खुल गईं थीं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले शुक्रवार को न्याय की मांग को लेकर प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था। पूर्व निर्धारित बंद के तहत रविवार को पौड़ी, श्रीनगर, कीर्तिनगर, श्रीकोट, दुगड्डा, सतपुली, बीरोंखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, जामणीखाल में अधिकतर बाजार बंद रहे जबकि कोटद्वार व लैंसडौन में दुकानें खुली रहीं। चमोली जिले में बंद का मिलाजुला असर रहा।

नंदानगर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, गौचर में भी बाजार बंद रहे। गोपेश्वर व ज्योतिर्मठ में साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें बंद रहीं। सिमली, आदिबदरी, गैरसैंण, मेहलचौंरी में दुकानें बंद रही। रुद्रप्रयाग जिले में भी बाजार बंद रहे। टिहरी व उत्तरकाशी जिले में कहीं बाजार खुले रहे तो कहीं बंद। साप्ताहिक अवकाश के चलते घनसाली, लंबगांव, नरेंद्रनगर की अधिकांश दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। वहीं शहरी क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

 

Uttarakhad: अंकिता भंडारी केस...कांग्रेस ने सरकार पर जांच को भटकाने का लगाया आरोप, कहा- CBI जांच सार्वजनिक करे

विज्ञापन

देहरादून शहर में संगठनों व यूकेडी ने रैली निकाल कर पल्टन बाजार में दुकानें बंद करने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए व्यापारियों ने दुकानें बंद भी रखीं लेकिन संगठनों के जाते ही दुकानें खोल दीं। हरिद्वार व रुड़की में कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली लेकिन बाजार खुले रहे।

उधर, कुमाऊं में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। हल्द्वानी में बाजार खुले रहे। बागेश्वर जिले में बंद का मिला-जुला असर दिखा, जबकि पिथौरागढ़ व चंपावत में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें