फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: जमानत मिलने के बाद एसआईटी के सामने पेश हुए पूर्व विधायक राठौर, साढ़े पांच घंटे हुई पूछताछ

Fri, 09 Jan 2026 08:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Ankita Bhandari Case: अंकिता हत्याकांड को लेकर हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से जारी ऑडियो वीडियो प्रकरण के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में पूछताछ के लिए आज वे एसआईटी के सामने पेश हुए।
विज्ञापन
एसआईटी के सामने पेश हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो प्रकरण में एसआईटी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। उर्मिला सनावर से पूछताछ के बाद अब शुक्रवार को एसआईटी ने सेक्टर चार स्थित सीआईयू कार्यालय में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से लंबी पूछताछ की। टीम ने राठौर से साढ़े पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए और उनके बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसआईटी प्रमुख अभय सिंह के नेतृत्व में हुई पूछताछ में लक्सर की सीओ नताशा सिंह और इंस्पेक्टर आरके सकलानी भी मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई पूछताछ शाम साढ़े सात बजे तक चली, इस दौरान एसआईटी ने पूर्व विधायक से 100 से अधिक सवाल किए। सूत्रों के अनुसार वायरल ऑडियो से जुड़े विभिन्न पहलुओं, कथित बातचीत और उसके संदर्भ में विस्तार से जानकारी ली गई।

Ankita Murder Case: विरोध के बीच सीएम धामी ने की मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति, अब केंद्र लेगी फैसला
विज्ञापन

विज्ञापन

इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से भी सीआईयू कार्यालय में पूछताछ की थी। अभिनेत्री से करीब सवा पांच घंटे तक चली पूछताछ में भी वायरल ऑडियो और उससे जुड़े तथ्यों को लेकर गहनता से सवाल किए गए थे।

एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता, उसके पीछे की पृष्ठभूमि और मामले से जुड़े सभी पक्षों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दायरे में आए हर व्यक्ति से पूछताछ कर तथ्यों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें