ग्रोक एआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग
दूसरी प्राथमिकी ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी संजय सिंह राणा (33) ने दर्ज करवाई है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म के ग्रोक एआई के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने तहरीर दी है कि चैट जीपीटी व अन्य कुछ प्लेटफॉर्म कानून व साइबर सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं लेकिन एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ग्रोक एआई पर अत्यंत गंभीर, आपत्तिजनक व कानून विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ अन्य एआई प्लेटफॉर्म किसी व्यक्ति की फोटो को नग्न अथवा अश्लील बनाने के निर्देश (कमांड) को अवैध बताते हुए साफ अस्वीकार कर देते हैं वहीं ग्रोक एआई ऐसे निर्देश स्वीकार कर रहा है। जहां सामान्य नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की तस्वीरों को डिजिटल रूप से नग्न व अश्लील रूप में परिवर्तित कर प्रदर्शित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईकोर्ट से राहत के बाद पूर्व विधायक राठौर घर लौटे, बोले-अंकिता के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस
खुद की अश्लील फोटो साक्ष्य के तौर पर दी
संजय को ग्रोक एआई पर फोटो के दुरुपयोग के बारे में अन्य लोगों ने बताया। उन्होंने सत्यता जांचने के लिए खुद की एक सामान्य (कपड़ों में) फोटो ग्रोक एआई पर अपलोड करके कमांड दी, जिस पर अगले ही पल उनकी अश्लील फोटो सामने थी। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट शिकायत के साथ साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिया है। उन्होंने इसे डिजिटल यौन उत्पीड़न, निजता का उल्लंघन, महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने व अपराध को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताया। इसमें सहयोग करने वाले प्लेटफॉर्म संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।