फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की पहचान बताओ, 10 हजार इनाम पाओ

Tue, 23 Sep 2014 10:19 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरौंदा डकैती-अंकित हत्याकांड में 12 दिन बाद भी नाकाम पुलिस ने अब मदद के लिए जनता की ओर ही हाथ बढ़ाया है। हत्यारों की जानकारी देने वालों के लिए 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


वारदात में शामिल बदमाशों के स्कैच वाले पंपलेट पूरे प्रदेश में बांटने की तैयारी है। हालांकि, पांच-छह बदमाशों में से सिर्फ दो के ही स्कैच अब तक तैयार किए जा सके हैं।

यहां दें जानकारी
एसएसपी अजय रौतेला: 9411112706
एसपी सिटी अजय सिंह: 9411112725

नकरौंदा वारदात में शामिल रहे बदमाशों के स्कैच के पंपलेट बनवाए जा रहे हैं। इन्हें उत्तराखंड के सभी जिलों के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में भी भेजा जा रहा है। इन बदमाशों की जानकारी देने वालों को 10 हजार रु पये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रहेगा।
विज्ञापन

-अजय रौतेला, एसएसपी

जयपुर में भी ऐसी वारदात
जयपुर में भी नकरौंदा कांड जैसी वारदात सामने आई है। खिड़की की ग्रिल खोलने के बाद बदमाश एक महिला अधिवक्ता के घर दाखिल हुए। परिजनों को डंडों से जमकर पीटा गया है। यहां विरोध पर अंकित को गोली मार हत्या की गई, लेकिन वहां विरोध करने वाली अधिवक्ता से दुराचार किया गया है। जयपुर पुलिस भी वारदात में बांग्लादेशी गैंग का हाथ मानकर चल रही है। इस मामले में दून पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया है।

सीएम को दें पूरी जानकारी
सोमवार सुबह सीएम हरीश रावत के एसएस थपलियाल के घर आने की जानकारी मिली। ग्रामीण उनसे मिलने की तैयारी करने लगे, लेकिन अफसरों ने पुष्टि नहीं की। सीएम नहीं आए, लेकिन उनके ओएसडी नंदन घुगत्याल स्वामी दर्शन भारती संग पहुंचे। नंदन ने थपलियाल से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे। उन्होंने मौके से डीजीपी को फोन किया और मंगलवार सुबह 11 बजे तक सीएम को अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने के लिए कहा।

भाजपा ने दिया तीन दिन का वक्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत भी सोमवार को थपलियाल के घर पहुंचे। उन्होंने 12 दिन बाद भी पुलिस के बदमाशों का सुराग न लगा पाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। रावत ने डीएम और एसएसपी से फोन पर बात की और तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

सत्यापन अभियान की मांग
केशर जन कल्याण समिति की बैठक में नकरौंदा वारदात में पुलिस की नाकामी पर कड़ी नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष एनके गुसाईं ने क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाने की मांग उठाई। मंजू गुंसाई, आकाश वर्मा, एमएस रावत, इंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र बहुगुणा, मनोज ठाकुर, एमएस भंडारी, वीरेंद्र गुसाईं, कुलदीप, राहुल, रेखा रानी, बीना रावत, बबीता, ममता वर्मा, कविता रावत आदि उपस्थित रही। उधर ह्यूमन राइट्स फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने नकरौंदा की घटना पर रायपुर एसओ मुकेश त्यागी को हटाने को गलत बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें