फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

213 लोगों से पूछताछ, नहीं मिला सुराग

Wed, 17 Sep 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नकरौंदा कांड के खुलासे में जुटी पुलिस का किस्मत भी साथ नहीं दे रही है। अब तक 213 लोगों से पूछताछ भी बेनतीजा रही है।
विज्ञापन


संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें भेजी
इनमें करीब 32 ऐसे लोग हैं, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। खानाबदोशों से भी किसी तरह का क्लू नहीं मिल पा रहा है। पूछताछ में कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें भेजी गई हैं।

10 सितंबर को नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के बेटे अंकित की हत्या और डकैती का मामला पुलिस के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

मंगलवार को दिन भर पुलिस वेस्ट यूपी और दूसरे इलाकों में दौड़ती रही, लेकिन देर रात तक किसी तरफ से कोई अच्छी खबर नहीं आई।

एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि थोड़ी देर जरूर हो रही है, लेकिन कार्रवाई का जल्द ही सुखद परिणाम आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें