जरूरतमन्दों को मास्क बांटती अंजू तोमर
- फोटो : AMAR UJALA
कप्तान अंजू तोमर ने बांटे मास्क देहरादून। उत्तराखंड सीनियर क्रिकेट टीम की कप्तान अंजू तोमर ने भी जरूरतमन्दों की मदद को हाथ बढाया है। अंजू तोमर ने जैतनवाला की मलिन बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे। उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जागरूक भी किया। कहा कि हाथों को बार बार सेनिटाइज करते रहें। सभी एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी भी बनाये रखें।