फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सो की नियमित भर्ती की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। नर्सिंग एसोसिएशन ने कोरोना जैसे संकट में अपनी जान जोखिम पर रखते हुए ड्यूटी करने में जुटी नर्सों की नियमित भर्ती की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र भी भेजा है। उत्तराखंड नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, महामंत्री कांति राणा की ओर से सरकार को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया कि चिकित्सा स्वास्थ्य में 60 प्रतिशत एवं चिकित्सा शिक्षा में 100 प्रतिशत अस्थाई पद रिक्त है। उन्हें भरा जाए। नर्सेज की अस्पतालों में मरीजों की देखभाल एवं अस्पताल के प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में नर्सेज की कमी के कारण बहुत परेशानी हो रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की देखरेख में लगी नर्सों को पर्याप्त मात्रा में मास्क और पीपीई किट दी जानी चाहिए। इनकी कमी से उन्हें दिक्कत हो रही है। जिससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा है। स्टाफ नर्स रात और शाम को घर जा रही है, या तो उन्हें घर से कोई लेने आता है। या फिर वो पैदल जाने को मजबूर है। ऐसे में आने वाले व्यक्ति को संक्रमण का खतरा है। इसीलिए सरकार को इन स्टाफ के लिए वाहनों की व्यवस्था करनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें