अंजू तोमर ने उत्तराखंड टीम के लिए सबसे अधिक 283 रन बनाए और दो विकेट लिए। वहीं, पूजा राज ने अंडर-19 चैलेंजर के तीन मुकाबलों में सबसे अधिक 11 विकेट चटकाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम सदस्य अंजू तोमर और पूजा राज को वूमंस वन डे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुना गया है। दोनों महिला क्रिकेटर चार से नौ दिसंबर तक विजयवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सीएयू प्रवक्ता संजय गुसाईं ने बताया कि अंजू तोमर को इंडिया बी और पूजा राज को इंडिया डी टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
अंजू तोमर ने उत्तराखंड टीम के लिए सबसे अधिक 283 रन बनाए और दो विकेट लिए। वहीं, पूजा राज ने अंडर-19 चैलेंजर के तीन मुकाबलों में सबसे अधिक 11 विकेट चटकाए। दोनों को अपने शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के क्रिकेटर लगातार अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बना रहे हैं।