kedarnath dham after three years of disaster
- फोटो : file photo
अनीता देवी के अपने दो बच्चे हैं, लेकिन तीन अन्य बच्चों के लिए भी वह मां से कतई कम नहीं है। इन बच्चों के माता-पिता चार साल पूर्व की केदारनाथ घाटी में आई भारी आपदा के बाद से लापता हैं और तबसे उनका कोई पता नहीं चल सका।
मुस्कान (12), सुनील (15) और कमल थापा (17) का अनीता मां जैसा ख्याल रखती हैं। इन बच्चों के लिए उनका लाड़ प्यार एकदम मां सरीखा है और बच्चे भी उन्हें अब मां के नाम से ही बुलाते हैं।
इन तीन बच्चों के पिता खड़क सिंह और मां मधु देवी मई 2013 में होटल कारोबार के लिए काजुला (केदार घाटी) गए थे, लेकिन 15 जून से तीन दिन तक आई भीषण आपदा के बाद से उनकी कोई खैर-खबर नहीं मिली।