फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-180 सदस्यों ने किया मतदान, विनोद कुमार शर्मा बने सचिव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय क्रिकेट क्लब की नई कार्यकारिणी में अनिल नेगी को अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ विनोद कुमार शर्मा सचिव चुने गए। मतदान को लेकर कर्मचारियों में उत्साह नजर आया। 195 में से 180 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में क्रिकेट क्लब की आम सभा हुई, जिसमें सचिव राजेंद्र रतूड़ी ने तीन वर्षों के कार्यकाल व क्रियाकलाप बताए। कोषाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। इसके बाद अध्यक्ष टीएच खान ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया। आम सभाग में सर्वसम्मति से पवन असवाल को कोषाध्यक्ष, प्रदीप को संयुक्त सचिव और प्रियांशु आहूजा को मीडिया प्रभारी पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी पदों पर बुधवार को चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर 108 वोटों के साथ वरिष्ठ निजी सचिव अनिल नेगी अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया। उपाध्यक्ष पद पर समीक्षा अधिकारी अनुज शेखर 131 मतों के साथ विजेता रहे जबकि 48 वोटों के साथ इंद्र प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर समीक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा 119 वोटों के साथ विजेता रहे। उनके प्रतिद्वंदी राकेश द्विवेदी को 58 मत मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें