फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग...पत्नी से नाराज ई-रिक्शा चालक ने गटका कीटनाशक, मौत

Mon, 21 Oct 2024 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

पुलिस के पास महिला का फोन आया। उसने बताया कि मै नैनीताल में मायके में हूं और पति ने झगड़ा करते हुए जहर पीने की बात कही है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी में पत्नी से नाराज ई-रिक्शा चालक ने कीटनाशक गटक लिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ई-रिक्शा चालक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की शाम डाकपत्थर चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को एक महिला का फोन आया। उसने बताया कि उनके पति राजिक अली (35) कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी के वार्ड नंबर 11 में दून वैली पब्लिक स्कूल के पास रहते हैं। बताया कि मै नैनीताल में मायके में हूं और पति ने झगड़ा करते हुए जहर पीने की बात कही है। उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक के गांव के ग्राम प्रधान से संपर्क किया। चीता पुलिस को मौके पर भेजा गया।

Uttarakhand: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन उपवास आज, सरकार पर लगाए कई आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस युवक के घर पहुची तो वह बेहोश पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मौके से कीटनाशक की खाली बोतल मिली। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण व्यक्ति को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक ई-रिक्शा चालक था। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। गृह क्लेश के चलते मृतक की पत्नी पांच माह से अपने मायके में रह रही थी। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें