उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक मास्साब क्लास में शोर मचा रहे बच्चों पर टूट पड़े। उसके बाद बच्चों का जो हाल हुआ वह जानकर आप दंग रह जाएंगे।
यहां धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में स्थित खीमराम राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य पर एक छात्रा की पिटाई का आरोप लगा है।
छात्रा के पिता का कहना है कि पिटाई से उनकी बेटी का हाथ सूज गया है और फ्रैक्चर हो गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य ने शोर कर रहे बच्चों को शांत करने के लिए पिटाई की बात कबूल करते हुए कहा है कि इतना नहीं पीटा कि किसी छात्रा का हाथ फैक्चर हो जाए।
पिटाई से दायें हाथ में दर्द और सूजन
teacher demo pic
धारी ब्लॉक के नदगल गांव निवासी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि राइंका पहाड़पानी में उनकी दो बेटियां प्रिया और मानसी अध्ययनरत हैं।
मंगलवार को छुट्टी के बाद 12वीं कक्षा में पढ़ रही प्रिया ने घर आकर उन्हें बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य और हिंदी के प्रवक्ता मोहन चंद्र मेलकानी ने उसकी डंडे से पिटाई की जिससे उसके दायें हाथ में दर्द और सूजन है।
नवीन जोशी का कहना है कि वह बुधवार को धारी की एसडीएम से शिकायत करेंगे और बेटी को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाएंगे। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
'किसी भी बच्चे को इतना नहीं पीटा कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो'
डेमो
- फोटो : demo pic
दूसरी तरफ प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने फोन पर बताया कि मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने से कुछ समय पहले पांच-छह बच्चे स्कूल के बाहर हंगामा काट रहे थे।
उन्होंने बच्चों को शांत करने के लिए उनकी पिटाई की लेकिन किसी भी बच्चे को इतना नहीं पीटा कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो जाए।
मेलकानी ने बताया कि प्रिया अथवा उसके अभिभावक ने उनसे इस बारे में संपर्क नहीं किया लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकी दी। इस कारण वह पत्नी समेत स्वयं को यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मेलकानी का कहना है कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है।