फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन के लिए जबरन भेजा तो नाराज होकर छात्र ने उठाया ऐसा कदम परिवार में मचा हड़कंप

Thu, 20 Jul 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जबरन ट्यूशन भेजने पर नवीं कक्षा के छात्र ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार में हडकंप मच गया।
विज्ञापन


नैनीताल जिले के कानिया निवासी 14 वर्षीय नौंवी के छात्र आदित्य ने खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। वह घर से नाराज होकर मामा के घर देहरादून चला गया था।

पुलिस ने मंगलवार को कोतवाली बुलाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में छात्र पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन तलाशी में उसकी जेब से रोडवेज का टिकट निकलने पर उसने असल कहानी बताई।
विज्ञापन

सोमवार को तहरीर देकर अपहरण की बात कही

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि नौंवी में पढ़ने वाले 14 वर्षीय आदित्य कुमार पांडेय के पिता ने सोमवार को तहरीर देकर अपहरण की बात कही थी।

आदित्य के दादा दिनेश चंद्र पांडेय के मोबाइल पर अपहरण होने की सूचना आई थी। सोमवार देर रात ही रामनगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से देहरादून से छात्र को बरामद कर लिया था।

राठौर ने बताया कि आदित्य ट्यूशन न जाकर भवानीगंज से प्राइवेट बस में काशीपुर तक गया, वहां से वह नजीबाबाद रोडवेज की बस में बैठकर देहरादून चल दिया। उन्होंने बताया कि वह तीन दिन से ट्यूशन नहीं जा रहा था। सोमवार को उसे जबरन ट्यूशन भेजा गया। इससे नाराज होकर वह देहरादून अपने मामा के वहां चला गया था।
 
विज्ञापन

मामा का घर भूलने पर रेस्टोरेंट में बैठ गया

फ्रोड़ युवक गिरफ्तार
मोकमपुर रेलवे फाटक पर वह उतर गया और मामा का घर भूलने पर पास के ही पंत रेस्टोरेंट में बैठ गया और डर भी गया। बार-बार फोन करने के बावजूद कुछ बोल नहीं पा रहा था। तब तक पुलिस ने लोकेशन पता कर ली थी।

उधर, आदित्य ने ढाबे वाले से अपने पापा को फोन कराकर अपनी लोकेशन बताई। इस पर आदित्य के पापा ने उसके मामा को वहां भेजकर अपने सुपुर्दगी में ले लिया। पुलिस वहां मौके पर पहुंची और वहां से ले गई। मंगलवार को उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आदित्य के पास मोबाइल, बस के टिकट के साथ 25 सौ रुपये नकद भी मिले। रुपये हमेशा मोबाइल कवर में रहते थे।  

अभी तो मेरा यह पहला प्रयोग है
14 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार पांडेय को जब कोतवाली लाया गया, तो उसके चेहरे पर कतई पछतावा नहीं था। यहां तक कि उसने कई मीडियाकर्मिंयो को भी हड़का दिया कि ये पूछताछ करते समय कैसे आ गए, कैसे मेरी फोटो ले रहे हैं। जब उससे पूछा गया कि वह क्यों गया था तो बोला कि जब तुम्हारे को कोई बंदूक लगाएगा तो तुम क्या करोगे। उसने कहा कि मेरी फोटो आपको कहां से मिल गई, तो उसके दादा ने बताया कि मीडियाकर्मी कहीं से भी फोटो निकाल लेते हैं। फिर उसने मीडियाकर्मी से ही पूछ लिया कि मेरा पता कैसे लगा। उसको बताया गया कि तुम्हारे मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया था। इस पर वह तपाक से बोला- यह मेरा पहला प्रयोग है। काफी अच्छा लगा। अब तो मैं मोबाइल ही बंद कर दूंगा। तब कहां से पकड़ोगे। यह कहकर वह परिजनों के साथ घर को चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें