फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पार्टी छोड़ चुके कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, शामिल हुए 150 से ज्यादा लोग

Wed, 12 Sep 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन

उत्तराखंड के टनकपुर में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से खफा कांग्रेस छोड़ चुके करीब डेढ़ सौ लोगों ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


इन लोगों के साथ ही करीब 150 अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एक ही झटके में कुनबा बढ़ने से भाजपा खासी उत्साहित है और स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इशारा किया कि भाजपा के कुनबे में अभी और भी इजाफा होगा।

कुछ समय पहले ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की नियुक्ति से खफा करीब डेढ़ सौ कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ दी थी। सोमवार को मिलन वाटिका में विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी की मौजूदगी में इन लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'आने वाले समय में भाजपा पर लोगों का विश्वास और बढ़ेगा'

kailash gahtori - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे नाथूराम राय, मनोज सक्सेना, पूर्व कांग्रेसियों के अलावा करीब 150 अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक गहतोड़ी ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा पर लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, अमजद हुसैन, नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, निगम गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, कलावती कापड़ी, हेमा वर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें