फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को धूप में घास पर बैठाने पर नाराजगी

विज्ञापन
शहर में डेंगू का कहर है। जबकि बांबे बाग के एक स्कूल में बच्चों को खुले मैदान में कुछ इस तरह से धूप म?
विज्ञापन
देहरादून। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूली बच्चों को धूप में घास पर बैठाए जाने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से शिकायत कर बच्चों की स्वास्थ्य की चिंता जताई।
विज्ञापन

सोमवार को जब अभिभावक एसजीआरआर बांबे बाग पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्चे धूप में घास के मैदान में बैठे हुए हैं। इस पर अभिभावकों ने मौजूद शिक्षिका के सामने आपत्ति जताई। कहा कि शहर में डेंगू लगातार फैल रहा है। जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी इससे बचाव के लिए एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश दे रहे हैं। दूसरी तरफ स्कूल में बच्चों को घास पर बैठाया जा रहा है, जबकि इसमें मच्छरों के काटने का खतरा ज्यादा रहता है। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य से भी मामले की शिकायत की।
प्रभारी शिप्रा शर्मा ने बताया कि छुट्टी के समय बच्चों को मैदान से गेट की तरफ भेजा था। उस दौरान कुछ बच्चे मैदान में बैठ गए। स्कूल परिसर में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाता है। कुछ अभिभावक मामले को अनावश्यक तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें