फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने छात्रों को लिया हिरासत पर तो टंकी पर चढ़ गई छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसातवें दिन भी एसजीआरआर विवि में जारी रहा छात्रों का धरनाI
विज्ञापन




बीते सात दिनों से धरने पर बैठने के बाद भी मांग पूरी न होने और छात्रों को हिरासत पर लेने से गुस्साई छात्रा आक्षी मल्ल मंगलवार को टंकी पर चढ़ गई। छात्रों को पुलिस हिरासत में लेने से दिन भर छात्रों ने खूब हंगामा किया। इसके बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पहले एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत को जबरन उठाया फिर छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन नेगी और महासचिव नीरज रतूड़ी को पेपर देते हुए दोपहर 12 बजे हिरासत में लिया।
विज्ञापन


12 सूत्री मांगों के लिए एसजीआरआर विवि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी छात्र धरने पर बैठे रहे। इसी बीच आक्षी मल्ल पथरीबाग स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। कहा, हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं और छात्रों को छोड़ा जाए व उन्हें परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय लाया जाए। इसके बाद छात्रों को पेपर देने कॉलेज लाया गया तो तीन बजे करीब आक्षी टंकी से नीचे उतरी। उधर देर शाम पुलिस ने विवि परिसर के सौ मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया और छात्रों को वहां से हटाया गया। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा, विवि प्रशासन हमारी मांगों को अनदेखा कर पुलिस के माध्यम से जबरन उठा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें