देहरादून। प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बरात निकाली गई। इससे पहले हवन-पूजन किया गया। शिव बरात में ब्रह्मा, विष्णु, महेश की भव्य झांकियां और नंदी महाराज पर बैठे शिव-पार्वती आकर्षण का केंद्र रहे। बरात में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों व शिव भजनों पर खूब झूमे। मंदिर से निकली शिव बरात प्रेमनगर मुख्य बाजार होते हुए प्रेमनगर चौक पहुंची। जहां पुष्पवर्षा के बीच शिव-पार्वती की जयमाला हुई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद