फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों से मारपीट पर संघ में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। डोईवाला के प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में शिक्षकों से मारपीट और अभद्रता से शिक्षक संघ में भारी आक्रोश है। इस संबंध में शुक्रवार को उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती से मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को दून के सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला शिक्षकों और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। यह सब बेहद अनिंदनीय है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एसोसिएशन ने मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। इस दौरान शशि दिवाकर, अरविंद सोलंकी, मधु पटवाल, कमल सुयाल, संगीता चौहान, नंदन भट्ट, रमेश चंद्र शर्मा, भजनलाल शाह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें