फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अशोक नेगी बने अमर स्मृति सैनिक संगठन के अध्यक्ष

विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सेलाकुई। अमर स्मृति सैनिक संगठन की एक बैठक में सेवानिवृत सूबेदार मेजर अशोक नेगी को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने अशोक नेगी का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक नेगी ने कहा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इनमें विधवा पेंशन, कैंटीन से संबंधित समस्याएं, आर्मी हेल्थ कार्ड से जुड़ी परेशानियां आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर चंद्र बिष्ट, बाल बहादुर थापा, राजेंद्र बलूनी, सोबत सिंह सजवाण, देवेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें