भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान को विकासनगर से टिकट दिए जाने पर भाजपा में बगवात के स्वर फूटने लगे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को टिकट न मिलने से गुस्साएं उनके समर्थकों ने तेलपुर- विकासनगर में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पुतला फूंका। साथ ही मुन्ना सिंह चौहान के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
समर्थकों ने चौहान दंपति को टिकट मिलने के लिए सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रदेश नेतृत्व पर परिवार वाद को बढ़ावा देने और कार्यकर्ता की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी हाथों में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार के बैनर पोस्टर लिए हुए थे। वे पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे थे।
पुतला फूंकने वालों में दीपक पटेल, प्रमोद कुमार, प्रदीप शर्मा, सुमित कुमार, ज्ञानचंद, महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित कुमार, सुमित, सोनी चौहान, मीरा चौहान, मीनू चौहान, गीता, सरला, मीरा देवी, सुनिता देवी, जगत प्रसाद, छूमा देवी, गुलाब सिंह ठाकुर, रमेश, मंजू, नीटू, अनिता, अमन ठाकुर, सन्नी, मयंक, कुलदीप, गोल्डी आदि शामिल रहे।