फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके भाईयों के खिलाफ फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

Wed, 28 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोन पर अभद्रता का मामला, सार्वजनिक माफी की मांग, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व चकराता विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाई चमन सिंह व राजपाल सिंह के खिलाफ उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को त्यूणी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए थाने के सामने तीनों भाइयों के पुतलों को भी आग के हवाले किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंत्री व उनके भाइयों ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

त्यूणी के बिजली घर में संविदा पर काम करने वाले बालक राम नामक एक ग्रामीण के साथ फोन पर किए गए कथित दुर्व्यवहार की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद से भाजपा व उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा लगातार पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पर हमलावर हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के निवासी प्रीतम सिंह व उनके परिवार का सम्मान करते चले आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बालक राम के साथ दुर्व्यवहार किया गया। किसी भी परिवार या व्यक्ति के साथ इस प्रकार के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में यशपाल रावत, यशपाल राठौर, सबल चौहान, सुरेंद्र तोमर, बिट्टू वर्मा, शंकर रावत, जसपाल चौहान, रविंद्र सिंह, प्रदीप चौहान, गीता चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें