फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था का उदाहरण है एंजेल हत्याकांड : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इसे घृणा अपराध बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस ने एंजेल हत्याकांड को प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था का जीवंत उदाहरण बताया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देहरादून में एंजेल चकमा एवं उनके भाई माइकल के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
गोदियाल ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजधानी देहरादून में ही आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं तो पूरे प्रदेश की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिंताजनक तथ्य यह है कि घटना के तीन दिन बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई, जो प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस तरह की देरी न्याय प्रक्रिया को कमजोर करती है, जो पीड़ितों के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का चरित्र कभी ऐसा नहीं रहा है। “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को राज्य ने सदैव आत्मसात किया है। राज्य में इस तरह की घटनाएं न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि प्रदेश की सामाजिक एकता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। यह जांच का विषय है कि यह घटना नस्लीय भेदभाव का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। सरकार और पुलिस को सच्चाई तक पहुंचने के लिए निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक घृणा अपराध है। नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती, इसे वर्षों से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने चकमा परिवार और त्रिपुरा सहित पूरे उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि आप हमारे भारतीय भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें