फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एंजेल हत्याकांड; आरोपी के घर समेत संभावित ठिकानों पर नेपाल पुलिस ने दी दबिश, आज हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 02 Jan 2026 10:55 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उसके बारे में सुराग मिला है, पुलिस टीम उसके बेहद करीब है।

विज्ञापन
एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंजेल चकमा का मुख्य हत्यारोपी राज यज्ञ अवस्थी गत 15 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा है। उसकी तलाश के लिए नेपाल पुलिस भी उसके ठिकानों को खंगाल रही है। दून पुलिस लगातार नेपाल पुलिस के संपर्क में है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अब आरोपी राज यज्ञ अवस्थी के बेहद नजदीक है। संभवत: शुक्रवार रात तक वह पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। नौ दिसंबर को सेलाकुई में हुई घटना में घायल हुए एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी। चकमा की मौत के बाद इसे हत्या में तरमीम किया गया था।

विज्ञापन


आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद
पुलिस ने पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी यज्ञ राज अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की पुलिस भी आरोपी को पकड़ने के लिए मदद कर रही है। नेपाल की पुलिस ने आरोपी के घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

ये भी पढे़ं...Ankita Murder Case: उर्मिला सनावर के घर पर पुलिस ने फिर से नोटिस चस्पा किए, मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद है। उसे लगातार ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तेजी से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें