फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंगनबाड़ी का पिछला मानदेय और दीपावली बोनस दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में 5250 से 9300 तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय दिया जा रहा है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में 10 से 15 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से बकाया मानदेय और दीपावली बोनस दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक देहरादून पंचायत भवन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि सरकार सबसे अधिक मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण क रही है। जिला उपाध्यक्ष सुनीता राणा ने कहा कि यह महीना त्योहार का है, लेकिन अभी तक सितंबर और अक्तूबर का मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं दिया गया।



बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनीता राणा, सीमा देवी, लक्ष्मी कोठियाल, रितु देवी, शक्ति नौटियाल, रीमा देवी, मधु पुंडीर, माधुरी, सरोज सोलंकी, गीता देवी, संतोष देवी गीता चौहान और भगवती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें