फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी इस्तीफे और आत्मदाह की चेतावनी, सीएम आवास घेरने का भी एलान 

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मांगों को लेकर चार जनवरी को महारैली कर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का भी एलान
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मांगों पर अमल करने के बजाय आंदोलन को तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने के साथ ही आत्मदाह करेंगी। उन्होंने चार जनवरी को महारैली कर मुख्यमंत्री आवास घेरने की भी चेतावनी दी है।

प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि संगठन मांगों को लेकर कई दिनों से परेड ग्राउंड में धरना और क्रमिक अनशन कर रहा है, लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


सरकार विभाग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को धमका रही है और उन्हें सस्पेंड कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक त्यागपत्र दे देंगी। उन्होंने कहा कि चार जनवरी को संगठन की ओर से महारैली आयोजित कर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, महामंत्री सुमति थपलियाल आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें