कालसी। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन बुधवार को भी विकासखंड परिसर में जारी रहा।
संघ की अध्यक्ष कृतना शर्मा ने धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि का शासनादेश तुरंत जारी करने की मांग की। सेवानिवृत्ति पर सम्मानजनक लाभ और 10 लाख रुपये की धनराशि देने की भी मांग उठाई गई। मासिक पेंशन व्यवस्था और अन्य लंबित मांगें भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर बीना, बबीता, मनीषा शर्मा, सीमा वर्मा, सुमन, सरिता, कमला अनुराधा और प्रियंका मौजूद थीं।