फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर गांव के वार्ड नौ में किराये पर रह रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पंखे की कुंडी से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी (26) निवासी तिमली गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि चार पांच माह पूर्व उसने रईस अहमद निवासी रामपुर थाना सहसपुर से शादी कर ली थी। वह अकेले ही फतेहरपुर गांव में किराये पर रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक को शक हुआ। जब उन्होंने खिड़की से झांका तो लक्ष्मी चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर लक्ष्मी के परिजन भी वहां पहुंच गए। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि मृतका करीब एक साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। चार पांच माह पूर्व उसने विवाह किया था, लेकिन वह अपने पति के साथ भी नहीं रह रही थी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। मृतका तिमली गांव के चीड़ीभेली में बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें