फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल नए आंदोलन की रणनीति तय करेंगे राज्य आंदोलनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति शुक्रवार को अपने सभी सदस्यों से बातचीत कर नए आंदोलन का ऐलान करेगी। साथ ही पिछले कुछ समय में जिन आंदोलनकारियों का निधन हुआ है, उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य आंदोलनकारी विभिन्न मुद्दों पर सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। सरकार लगातार राज्य आंदोलनकारियों के साथ छलावा कर रही है। गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के साथ ही जन भावनाओं की राजधानी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान कई राज्य आंदोलनकारियों का निधन हुआ है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन सभी को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। - अमित देवरानी बने केंद्रीय महासचिव वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अमित देवरानी को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति का केंद्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि समिति के अध्यक्ष हरिकिशन भट्ट ने उनका मनोनयन किया है। अमित देवरानी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में खासे सक्रिय रहे और पिछले कई वर्षों से सामाजिक जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें