फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कला प्रतियोगिता में अनन्या, अफीफा और सना ने पाया स्थान

विज्ञापन
कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत फाउंडेशन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन ने नगर के कैनाल रोड स्थित मंगलम फार्म हाउस में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में अनन्या ने पहला, अफीफा ने दूसरा और सना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित की गई प्रतियोगिता में भारी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस व पर्यावरण से संबंधित चित्र बनाकर उन्हें विभिन्न रंगों से सजाया। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष रेहाना सिद्दीकी ने कहा अपने आसपास के पर्यावरण को ठीक रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करें तभी पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। इस दौरान फाउंडेशन की सचिव प्रीति सैनी, देवेंद्र कुमार, जानवी, अनुष्का, शबनम, नौशाबा ,नताशा, इकरा, नजमा, वंशिका, निहि, तबस्सुम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें