आयकर रिफंड मामले में आरोपी आनंद वाजपेयी का शव हरिद्वार की एक धर्मशाला में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतक पर भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच चल रही थी।
रविवार को हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड स्थित लखनऊ धर्मशाला के कमरे में आनंद वाजपेयी का शव लटका हुआ मिला। बताया गया कि मृतक आनंद वाजपेयी (40) पुत्र मेहूराम वाजपेयी, निवासी निशादगंज थाना लखनऊ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में संविदा पर कार्यरत था।
आनंद पर भ्रष्टचार के एक मामले में सीबीआई जांच चल रही थी। परिजनों ने बताया कि 11 जुलाई को आनंद ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकला था। और तब से उसका कोई पता नहीं लग पा रहा था।