फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारत माता पूजन कार्यक्रम का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। रुद्रपुर में भारतीय किसान संघ के माध्यम से भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल ने संगठन के कार्य और उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों से संगठन से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन फूल सिंह नेगी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सबसे पहले किसानों ने भारतमाता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर पूजा की गई। इसके पश्चात उन्होंने भारत माता की जय आदि नारे लगाए। कार्यक्रम में संघ के कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल ने कहा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा जब तक अधिक से अधिक संख्या में किसानों को संगठन से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत आवाज नहीं उठाई जा सकेगी। उन्होंने किसान संघ के प्रमुख पर्व भगवान बलराम जयंती, किसान दिवस, गोपाष्टमी व भारत माता पूजन, स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संघ के ब्लॉक मंत्री राजेंद्र सिंह धीमान, जगदीश्वर चौहान, बीर सिंह थापा, केदार सिंह रावत, मोहन सिंह चौहान, अमर सिंह नेगी, चंद्रपाल सुयाल, प्रेम सिंह पंवार, सुनील कुमार, योगराज सिंह, रघुवीर सिंह तोमर, ओमप्रकाश नौटियाल, विजय राम कुकरेती, अनुज चौहान, रजत शर्मा प्रीतम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें