फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेह और अर्पित को भेंट की 51-51 हजार की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको मुरीद बनाने वाली महिला क्रिकेटर स्नेह राणा और इस वर्ष आईआईटी रुड़की में सिविल इंजीनियरिंग में चयनित हुए अर्पित सिंह कोली का बुधवार को सम्मानित किया गया। वार्ड संख्या एक, मालसी क्षेत्र के पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा ने दोनों को 51-51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बोहरा ने कहा कि दोनों होनहारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्नेह राणा ने बताया कि अगर कड़ी मेहनत जारी रखी जाए और मौकों को सही तरह से भुनाया जाए, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं, सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर आईआईटी तक का सफर तय करने वाले अर्पित कोली ने कड़ी मेहनत और जिजीविषा से सभी को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रत्येक युवा को इन दोनों के संघर्षों से सीखने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान रविंद्र सिंह खरोला, संदीप कुमार, भीम सिंह राणा, रघुवीर सिंह, बहादुर सिंह, शोभा देवी, नवीन राणा, रोहित क्षेत्री, सुंदर पुंडीर, नितिन भंडारी, निर्मल असवाल, गौरव गुलेरिया, गुलाब सिंह, शुभम सिंह, सुपोष गुप्ता, दर्शन राणा, मोहन थापली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें