फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: खालिस्तानी कट्टरपंथी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक- शेयर करने वाले 25 चिह्नित, एक पाबंद

Fri, 24 Mar 2023 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

गुलजारपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल सिंह के विषय में बताया। पुलिस ने कहा कि अगर किसी ने अमृतपाल को आश्रय दिया या किसी भी तरह का सहयोग किया तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमृतपाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट को लाइक और शेयर करने वाले 25 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमें 20 लोगों की काउंसलिंग की गई जबकि पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा जसपुर में एक व्यक्ति को 107/116 में पाबंद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग कर रही है, खास तौर पर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।अमृतपाल मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने पांच संवदेनशील थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। पिछले चार दिनों से जिले के सभी बॉर्डर में सघन चेकिंग चल रही है। बॉर्डर से गुजरने वाला हर वाहन चेकिंग के बाद जिले की सीमा पार कर रहा है। उधर नेपाल बार्डर से सटे खटीमा के क्षेत्रों में भी चेकिंग की जा रही है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस मामले में टिप्पणी या पोस्ट को शेयर करने पर काशीपुर, कुंडा, बाजुपर, नानकमत्ता और रुद्रपुर थाने में करीब पांच लोगों का पुलिस ने चालान किया है। इसके अलावा जसपुर में समर्थन करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने 107/16 का की कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि धार्मिक स्थलों में भी अपील की जा रही है कि यदि वहां कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो तुंरत पुलिस को सूचित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर में हुआ फ्लैग मार्च

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुंडेश्वरी और गुलजारपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल सिंह के विषय में बताया। पुलिस ने कहा कि अगर किसी ने अमृतपाल को आश्रय दिया या किसी भी तरह का सहयोग किया तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और ग्राम चौकीदारों ने फ्लैग मार्च किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किसाऊ बांध परियोजना से भविष्य में नौ गांवों के जलमग्न होने के आसार...डीएम ने नकारा, दिया ये तर्क

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें