फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को अमित शाह आएंगे देहरादून

Tue, 20 Dec 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अ‌म‌ित शाह।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 दिसंबर को देहरादून आएंगे। हालांकि उनका दौरा भाजपा के एक केंद्रीय नेता के देहरादून में बने एक निजी अस्पताल के उद्घाटन को लेकर है, लेकिन इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी हो सकती है।
विज्ञापन


उनके आने की सूचना के बाद प्रदेश संगठन ने अपने स्तर से तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दून पहुंचने के दो दिन बाद ही प्रचार का दूसरा चरण प्रदेश में शुरू होने जा रहा है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल संदेश सप्ताह शुरू होगा।

1 जनवरी को त्रिशक्ति सम्मेल में पार्टी अपने बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। पांच से 11 जनवरी के बीच सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र से युवा लीडरशिप भी सभाओं के लिए आएगा। इसी अवधि में नारी सम्मेलन भी होंगी।
विज्ञापन


पार्टी ने द्वितीय चरण के प्रचार अभियान के लिए सोमवार को ऊधमसिंह नगर में बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा अन्य प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि दूसरे चरण को परिवर्तन यात्रा की तरह सफल बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए बैठक में मंथन हुआ।

दूसरा चरण बेहद अहम है, जिसमें सरकार की प्रदेश विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने पर फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून आ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा विधान सभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वालों को दोबारा पार्टी में वापस नहीं लेने का मन बना रही है। बागियों को लेकर पार्टी जल्दी ही ठोस फैसला करने जा रही है।

सोमवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जो भी बागी बनेगा, उसका भविष्य अच्छा नहीं होगा। पिछले बार तो कुछ बागियों को पार्टी में ले लिया गया था। इस चुनाव में कोई बागी होगा तो वह भाजपा में वापस नहीं आएगा। अजय भट्ट के मुताबिक बगावत करने वालों पर नकेल कसने के लिए पार्टी जल्दी फैसला लेने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें