हम देश को प्राचीन गौरव पुन: दिलाना चाहते हैं। यह कार्य कठिन और कठोर है, लेकिन हमने इसे जानबूझकर चुना है। जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए राजनीति में हैं। इससे पूर्व शाह ने सिलसिलेवार बैठकें लीं।
सब एक हो जाएं तो भी हमें नहीं हरा सकते
शाह ने कहा कि एक समय था जब देश में कांग्रेस बनाम अन्य दल हुआ करते थे, लेकिन आज हम एक तरफ हैं और बाकी विरोधी एक तरफ हैं। यदि हम 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त कर लेते हैं तो बाकी सब एक भी हो जाएं, तो भी हमें नहीं हरा सकेंगे। साथ ही हमें विजय को स्थायित्व भी देना है, इसलिए हमें 50 वर्ष तक पंचायत से संसद तक सरकारें चलाने का लक्ष्य लेकर काम करना है।
नहीं आया कोई पूर्व मुख्यमंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पाठशाला में कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा निजी व्यस्तताओं के चलते बैठक में नहीं पहुंचे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी विदेश यात्रा में होने की वजह से बैठक में नहीं आए।