बृहस्पतिवार को जब अमित शाह पतंजलि परिसर में हेलीपेड पर उतरे तो बाबा ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया वहीं अमित शाह भी बड़ी आत्मीयता से बाबा से मिले। मंच पर भी दोनों के बीच बीच में बातें होती रही। बाबा ने तो कई बार ठहाके लगाकर और अपने संबोधन में अमित शाह को अलंकृत कर उनका बखूबी स्वागत किया।
ऐसे में माना जा रहा है कि बाबा की तल्खी को अमित शाह दूर करने में काफी हद तक सफल रहे। इससे पहले अमित शाह हरिद्वार आकर शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के संस्थापक सत्यमित्रानंद गिरी से भी 2019 के चुनाव के लिए आशीर्वाद ले चुके हैं।