फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, दुर्लभ चित्र देखकर हुए भावुक

Thu, 21 Sep 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय पर लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी देखी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाइब्रेरी में उपलब्ध साहित्य का अध्ययन कर अपने ज्ञान में वृद्धि करें। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उत्तराखंड का भाजपा प्रदेश कार्यालय पार्टी का 12वां ऐसा कार्यालय बन गया है जहां ई-लाइब्रेरी की सुविधा है। लाइब्रेरी के प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से पार्टी की सेंट्रल लाइब्रेरी में उपलब्ध 5500 पुस्तकों का अध्ययन किया जा सकेगा।

उत्तराखंड में अब तक जिन महापुरुषों ने प्रवास किया, उनसे जुटी जानकारी और चित्रों को जुटाकर उसे ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए डब्लूडब्लूडब्लू.बीजेपी.ओआरजी पर जाकर उत्तराखंड का लिंक क्लिक करना होगा। बताया कि सभी जिला कार्यालयों पर भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ई लाइब्रेरी में दुर्लभ चित्र देख भावुक हो गये शाह 

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा ई लाइब्रेरी प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख विशाल शर्मा ने स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व दर्शन पर 11 मिनट का प्रेजेंटेशन दिया। इसका कंटेट बेहद प्रभावुशाली था जिसकी तारीफ की गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी नेताओं ने बिना किसी पलक झपकाए एकटक देखा।

इसके साथ ही ऐसे चित्रों, पत्रों व अभिलेखों को इकट्ठा कर दर्शाया जो दशकों पुराने हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब देहरादून के सहसपुर आए, दीनदयाल उपाध्याय के देहरादून प्रवास के दुर्लभ चित्र समेत सैकड़ो पुराने नेताओं कार्यकर्ताओं के चित्र दिखाए गए।

इसके साथ ही नानाजी देशमुख समेत कई शीर्ष नेताओं द्वारा स्थानीय नेताओं को लिखे गए उत्साहित करने वाले पत्र देख-पढ़ अमित शाह समेत अन्य नेता भावुक हो गये। अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी के दशकों पुराने चित्र, पत्र और भाषण देख सुन सभी नास्टेलजिया में चले गए। वे इस प्रकल्प से इतना प्रबावित हुए कि तीन मिनट के कार्यक्रम में बीस मिनट तक रुक गए। 
  इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें