फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री बनाया जाता हैः गडकरी

Tue, 07 Feb 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
nitin gadkari - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारक के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तराखंड के गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा‌ कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री बनाया जाता है। कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी है। जबकि भाजपा एक लोकतंत्रात्मक पार्टी है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह साढ़े 11 बजे गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान गडकरी के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भी मौजूद रहे। चमोली के बाद गडकरी अगस्तमुनि और बीरोंखाल (चौबट्टाखाल विधानसभा) में जन सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांव-गांव में सड़क पहुंचाई। इसी क्रम में भाजपा की वर्तमान सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 983किमी. से बढ़ाकर 3092 किमी किया है।

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 3600 करोड़ की 17 योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जोशीमठ औली स्किइंग स्लोप का विकास किया जाएगा। उत्तराखंड में टाउनशिप को विकसित किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार युवाओं को तैयार किया जाएगा। विश्व स्तर पर औली को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें