फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तरकाशी में अमीन 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी में अमीन टीकाराम नौटियाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत एक किसान से उसके खेत का मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी थी। विजिलेंस ने नौटियाल के घर पर भी तलाशी ली है। उसे शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन




डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्तरकाशी के भटवाड़ी इलाके के एक व्यक्ति ने डायल 1064 पर शिकायत की थी। पीड़ित के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने एक सड़क बनाई थी। इसमें उसका खेत भी अधिग्रहित हुआ था। किसान को इसका निर्धारित मुआवजा दिलाया जाना था। इसकी फाइल लंबित थी। पीड़ित लगातार अधिकारियों से इसकी गुहार लगा रहा था।



इस बीच उसकी मुलाकात टीकाराम नौटियाल से हुई। नौटियाल ने पीड़ित को सारी प्रक्रिया समझाई और जल्दी काम करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर पीड़ित तैयार नहीं हुआ तो रिश्वत की रकम को आधा कर 10 हजार रुपये कर दिया गया। पीड़ित को 10 हजार रुपये लेकर नौटियाल ने उत्तरकाशी अपने कार्यालय बुलाया था।
विज्ञापन




इस बीच शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम तैयार की गई और आरोपी नौटियाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर पर भी तलाशी ली गई है। यहां से कुछ कागजात व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी को विशेष विजिलेंस कोर्ट देहरादून में शुक्रवार को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें