फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुना खतरे के करीब निचले क्षेत्रों में अलर्ट

Sat, 11 Jul 2026 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को यमुना नदी के जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर घटकर 453.37 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान (455.37 मीटर) से करीब दो मीटर नीचे है। हालांकि, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 40 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए खतरा पूरी तरह टला नहीं है। एहतियात के तौर पर यमुना किनारे बसे निचले इलाकों के लिए अलर्ट बरकरार रखा गया है। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर अचानक खतरे के निशान तक पहुंच गया था, जिससे तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया था। शुक्रवार को जलस्तर घटने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। फिर भी, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर किसी भी समय दोबारा बढ़ने की आशंका बनी है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें