फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन में संशोधन,  20 और 22 मार्च को होगी लॉटरी

Tue, 18 Mar 2025 09:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

संशोधन प्रशासनिक कारणों से किया गया है। आबकारी आयुक्त ने बताया कि आवेदकों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में आबकारी विभाग ने आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत फुटकर शराब की दुकानों के नवीनीकरण के बाद बची दुकानों के आवंटन के लिए 20 मार्च से 24 मार्च तक लॉटरी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिन दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा, उन्हें लॉटरी के माध्यम से लाइसेंस आवंटित किया जाएगा।

आबकारी आयुक्त हरिचन्द सेमवाल ने बताया कि यह संशोधन प्रशासनिक कारणों से किया गया है। उन्होंने आवेदकों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक आवेदक दुकानों की सूची, निर्धारित राजस्व और अन्य आवश्यक विवरण विभाग की वेबसाइट  www.uttrakhandexcise.org.in और www.uk.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल; 13 IAS समेत 16 नौकरशाहों के विभागों में बदलाव, यहां देखें सूची

यह होगी प्रक्रिया

पहले चरण की लॉटरी के लिए आवेदन 20 मार्च से 22 मार्च दोपहर 2 बजे तक होगा। इस चरण की लॉटरी की प्रक्रिया 22 मार्च शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। दूसरे चरण की लॉटरी के लिए आवेदन 23 मार्च से 24 मार्च दोपहर 2 बजे तक होगा। इस चरण की लॉटरी की प्रक्रिया 24 मार्च शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर मदिरा दुकानों का आवंटन 25 मार्च 2025 को शाम पांच बजे तक होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें