फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेस और दूल्हे की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जाम की समस्या हल नहीं हो पा रही है। पांवटा-दून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से एक बार फिर यातायात थम गया। जाम में एक एबुलेंस और दूल्हे की कार भी फंस गई। अन्य वाहन भी रेंगते रहे। करीब आधे घंटे तक समस्या बनी रही। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को सेलाकुई में स्कूलों की छुट्टी के बाद बसें बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकलीं। दोपहर करीब एक बजे एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में बसें हरिपुर चौक पर फंस गईं। उसके बाद अन्य वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में सड़क पर लंबा जाम लग गया।

इस दौरान एक एंबुलेंस और दूल्हे को लेकर जा रही कार भी फंस गई। चालक ने एंबुलेंस को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे पर्याप्त जगह नहीं मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यातायात सुचारू करने का काम शुरू किया गया। दोपहर करीब 1.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार का कहना है की सूचना मिलते ही चीता पुलिस को चौक पर भेज दिया गया। कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें