फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: मरीज को ला रही एंबुलेंस खाई में गिरी, दो की मौत और दो घायल

Tue, 15 Jan 2019 09:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास बौतड़ी में मरीज को ला रही एक एंबुलेंस सोमवार देर रात खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। सभी लोग पिथौरागढ़ के वन आगर और जाखनी के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस पिथौरागढ़ से मरीज को ला रही थी कि तभी रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस -प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

मृतकों व घायलों को वापस पिथौरागढ़ ले जाया गया है। मृतकों के नाम त्रिलोक सिंह (40) पुत्र धर्म सिंह व शंकर (41) पुत्र जमन सिंह निवासी वन आगर हैं। घायलों के नाम चंचल कुमार (25) पुत्र नारायण निवासी जाखनी और कमलेश थापा (20) पुत्र भीम बहादुर निवासी वन आगर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश: कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

नरेंद्रनगर (टिहरी) में कंडीसौड़ से ऋषिकेश जा रही एक कार यहां प्लासडा पुलिस चौकी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए।

उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। एक कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी। प्लासडा पुलिस चौकी से छह किमी आगे ऋषिकेश की तरफ कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में प्रमोद कुमार डोबरियाल पुत्र रिवधार डोबरियाल निवासी बैंक कालोनी कोटद्वार, श्रीचंद कुमाईं पुत्र राम सिंह निवासी कंडीसौड़ घायल हो गए है।

जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें