फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विभागों के फेर में फंसी सड़क, चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iपरियोजना क्षेत्र डाकपत्थर को हाईवे से जोड़ती है अंबाड़ी बैंड-डाकपत्थर मोटर मार्गI

अंबाड़ी बैंड-डाकपत्थर मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क विभागों के फेर में फंस कर रह गई है। करीब एक दशक से मार्ग का सुधारीकरण नहीं हुआ है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यह सड़क परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से जोड़ती है।



वर्ष 1970 में करीब एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण किया गया। तब इसे प्रोजेक्ट रोड के नाम से जाना जाता था। तब सिंचाई विभाग इसकी देखरेख करता था। वर्ष 2008 में सिंचाई विभाग की सभी परियोजनाएं उत्तराखंड जल विद्युत लिमिटेड को स्थानांतरित कर दी गईं। तब से सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। वर्तमान में यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि आखिर सड़क किस विभाग के पास है।
विज्ञापन


अंबाड़ी की प्रधान माधुरी, प्रधान प्रतिनिधि जमाल खान, पूर्व प्रधान बाला चौहान का कहना है कि सड़क के सुधारीकरण को लेकर सिंचाई, लोनिवि और उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।



हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हर बार गड्ढों में मिट्टी भरकर खानापूर्ति कर दिया जाता है। सड़क से डाकपत्थर के साथ ही जीवनगढ़ और अंबाड़ी गांव की करीब 12 हजार की आबादी जुड़ी है। यह सड़क डाकपत्थर बैराज को भी जोड़ती है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हर्षित यादव का कहना है कि परियोजनाओं के हस्तांतरण के साथ ही सड़क यूजेवीएनएल को हस्तांतरित कर दी गई थी। यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता एमएस अधिकारी का कहना है कि विभाग के पास सड़क से संबंधित कोई अभिलेख नहीं हैं।

उधर, लोनिवि निर्माण खंड के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग से सड़क हस्तांतरण को लेकर एक पत्र मिला है, लेकिन विधिवत कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन




I
I

Iस्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर कुछ समय पूर्व मैंने सड़क का निरीक्षण किया था। शीघ्र ही संबंधित विभागों के बीच समन्वयक स्थापित कर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। - मुन्ना सिंह चौहान, विधायकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें