फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अमरदीप गैस एजेंसी निलंबित, तीन एजेंसियों में बांटे गए 27 हजार कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दून की अमरदीप गैस एजेंसी निलंबित कर दिया। इस गैस एजेंसी के सभी 27 हजार गैस कनेक्शनों को तीन अन्य एजेंसियों के साथ संबद्ध किए गए हैं। एजेंसी बहाल होने के तक अब एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता अपनी समस्याओं और उनके निस्तारण के संबंध में इन तीनों गैस एजेंसियों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि एजेंसी की संचालिका इस समय हत्या के आरोप में जेल बंद है और एजेंसी के संचालन में तकनीकी समस्याएं सामने आ रहीं थीं। ऑर्डर करना और बिलों का भुगतान सहित कई समस्याओं की वजह से गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इन समस्याओं के निदान के लिए यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल सर्वोदय गैस एजेंसी पर 10 हजार, जीवन ज्योति गैस एजेंसी नालापानी पर एक हजार गैस कनेक्शन और डिवाइन भारत गैस एजेंसी पर 16 हजार कनेक्शन ट्रांसफर किए गए हैं।

बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है संचालिका
अमरदीप गैस एजेंसी का संचालन महिला बीना शर्मा और उसका बेटा अर्जुन शर्मा करते थे। कई साल से दोनों के मां-बेटों के बीच विवाद हो गया और देखते-देखते दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। 11 फरवरी को अर्जुन शर्मा की तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप बीना शर्मा और उसके साथी विनोद उनियाल पर लगा था। इस मामले में उसी दौरान आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसको जेल भेज दिया था। दो दिन पूर्व महिला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें