फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर में तीन पिंक शौचालय बनने शुरू, अन्य के लिए की जा रही जमीन तलाश पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iघंटाघर और गांधीपार्क में शौचालयों का निर्माण अंतिम चरण में, आईएसबीटी में भी शुरू हो गया है कामI
विज्ञापन




पिंक शौचालय को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। शहर में दो पिंक शौचालयों का निर्माण अंतिम चरण में है। जबकि आईएसबीटी पर एमडीडीए ने भी शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी और नगर निगम अन्य के लिए जमीन चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही इनका निर्माण भी शुरू हो जाएगा।



दरअसल, शहर की आधी आबादी के लिए दून में एक भी अलग से पिंक शौचालय नहीं है। जिससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आधी आबादी की इस समस्या को लेकर अमर उजाला की ओर से एक अभियान शुरू किया था। जिसके बाद शहर में नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एमडीडीए ने पिंक शौचालय बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप पिंक शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है। नगर निगम सुलभ इंटरनेशनल के साथ मिलकर घंटाघर और गांधी पार्क में पिंक शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। जबकि एमडीडीए की ओर से भी आईएसबीटी पर पिंक शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से छह पिंक शौचालय के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। जल्द ही इन पर भी पिंक शौचालय बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जबकि स्मार्ट सिटी की ओर से भी पिंक शौचालयों के लिए जमीन चिह्नित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iपिंक शौचालयों के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घंटाघर और गांधी पार्क के सामने निर्माण अंतिम चरण है। जबकि छह और शौचालयों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही इन पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
I

Iसुनील उनियाल गामा, मेयर देहरादूनI



I
I

Iआईएसबीटी में पिंक शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है, जल्द निर्माण पूरा कराकर इसे शुरू कराया जाएगा।
I

I
I

I-बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष्र, एमडीडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें