11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से देहरादून के प्रेमनगर, नंदा की चौकी स्थित फन एंड फूड पार्क में एक विशेष योग उत्सव का आयोजन किया गया। शांत प्राकृतिक वातावरण और ऊर्जा से भरे माहौल में योग उत्सव के जरिए शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक चिकित्सक शिक्षा उत्तराखंड डॉ. आशुतोष सयाना पहुंचे। उन्होंने योग को स्वास्थ्य की बुनियाद बताते हुए कहा कि आज की तेज़ ज़िंदगी में योग एकमात्र साधन है जो तन और मन दोनों को सशक्त करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर के सीएमएस डॉ. परमार्थ जोशी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
2 of 5
अमर उजाला योग उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु दीपिका जोशी ने उत्सव में आए सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाएं कराईं, जिनमें प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी और शवासन जैसे अभ्यास प्रमुख रहे।
विज्ञापन
3 of 5
अमर उजाला योग उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने योग के पीछे की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक व्याख्या को भी सरल भाषा में समझाया।
4 of 5
अमर उजाला योग उत्सव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम में दून सैनिक स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की उत्साहजनक भागीदारी रही।